ओडिशा के गंजाम ज़िले में आईएएस अधिकारी दिव्यज्योति परिडा ने निरिख्यान कार्यक्रम शुरू किया है जिसके तहत ग्रामीण गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड स्कैन प्रदान कराया जाता है। गौरतलब है कि लगभग 1.3 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल चुका है। इस अभियान के ज़रिए लगभग 42 सरकारी और निजी क्लिनिक्स तीन बार तक नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड स्कैन प्रदान करते हैं।