ओडिशा में छात्र ने प्रोफेसर पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, कहा- 'फेल करने की दी थी धमकी'
जाजपुर (ओडिशा) में स्नातक के एक छात्र ने अपने प्रोफेसर (विभागाध्यक्ष) पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। छात्र के मुताबिक, प्रोफेसर ने कई बार उसे अपने आवास पर बुलाया और बेहतर ग्रेड के बदले शारीरिक संबंध बनाने को कहा और इनकार करने पर फेल करने की धमकी दी। कॉलेज प्रशासन ने जांच के लिए समिति का गठन किया है।