ओडिशा में जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए हत्या के 2 आरोपी, पुलिसकर्मी मनाते रहे दशहरा

कटक (ओडिशा) में हाई सिक्यॉरिटी वाली चौद्वार सर्कल जेल में पुलिसकर्मियों व कर्मचारियों द्वारा दशहरा मनाते समय हत्या के मामले में गिरफ्तार 2 कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए हैं। महानिदेशक (कारागार एवं सुधार सेवाएं) सुशांत कुमार नाथ के अनुसार, लापरवाही के आरोप में जेल के मुख्य वार्डर और एक अन्य वार्डर को निलंबित किया गया है।