inshorts

ओडिशा में दूसरी शादी का विरोध करने पर शख्स ने अपनी मां संग मिलकर की 2 बेटों की हत्या

नयागढ़ (ओडिशा) में एक पिता और उसकी मां को 14 और 9-साल के बेटों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पहली पत्नी की मौत के बाद शख्स दूसरी शादी करना चाहता था जिसका बेटों ने विरोध किया था। बकौल पुलिस, शख्स ने सोते समय उनकी गला घोंटकर हत्या की और फांसी पर लटका दिया।