ओडिशा में घर में बड़ी मात्रा में रखे पटाखों से हुआ धमाका, एक की मौत व 5 घायल
जगतसिंहपुर (ओडिशा) में घर में पटाखों के धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 5 अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतक ने घर में बड़ी मात्रा में पटाखे जमा कर रखे थे और वह शादी-समारोहों के लिए पटाखे/गाना बजाने वाले उपकरण मुहैया कराता था। घायलों में मृतक का बेटा-पत्नी और उसका किराएदार शामिल है।