ओडिशा में पत्थर खदान में ब्लास्ट के बाद बड़ा हादसा, कई लोगों के मरने की आशंका
अधिकारियों ने बताया है कि ओडिशा के ढेंकेनाल ज़िले में पत्थर खदान में ब्लास्ट के बाद चट्टानों का एक बड़ा हिस्सा गिर गया जिसमें कई लोगों की मौत की आशंका है। खदान के अंदर कितने मज़दूर फंसे हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों को श्रद्धांजलि दी है।