ओडिशा में अधिकारियों ने बताया है कि पिछले 24-घंटों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने से 15-वर्षीय लड़के समेत 2 लोगों की मौत हो गई व 67 लोग घायल हो गए हैं जिनमें से 7 की हालत गंभीर है। वहीं, इस दौरान 600 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए और कई इलाकों में जलभराव भी हुआ है।