ओडिशा में मेडिकल ऑफिसर के 5248 पदों पर निकली भर्ती, 25 अप्रैल है आवेदन की अंतिम तिथि

ओडिशा लोक सेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर के 5,248 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज या संस्थान से एमबीबीएस या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। वहीं, अभ्यर्थियों की उम्र न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 32 साल होनी चाहिए।