कटक (ओडिशा) में रविवार रात मां काली की मूर्ति के विसर्जन जुलूस के दौरान 2 पक्षों में झड़प हो गई जिसमें करीब 6 लोग घायल हो गए। बकौल पुलिस, घटना के दौरान एक दुकान और 3 बाइकों में तोड़फोड़ की गई और दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर पत्थर-बोतलें भी फेंके। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।