ओडिशा में शख्स ने ऑनलाइन ₹61,000 का मंगवाया लैपटॉप, डिलीवरी में मिला संगमरमर का टुकड़ा

संबलपुर (ओडिशा) में एक डॉक्टर ने ऑनलाइन ₹61,000 का लैपटॉप ऑर्डर किया लेकिन डिलीवरी में उसे संगमरमर का टुकड़ा मिला है। डॉक्टर ने अनबॉक्सिंग का वीडियो भी बनाया जिसमें वह बॉक्स से संगमरमर की पट्टी निकालता दिख रहा है। शिकायत के लिए डॉक्टर ने ई-कॉमर्स कंपनी से संपर्क किया और संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस में मामला दर्ज कराया।