ओडिशा में सरकारी अफसर के घर में निकला नोटों की गड्डियों का ढेर, ₹1.5 करोड़ कैश बरामद

ओडिशा सतर्कता विभाग ने बुधवार को मलकानगिरी के वॉटरशेड उप-निदेशक शांतनु महापात्रा के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान ₹1.5 करोड़ कैश बरामद किया। नोटों की गड्डियों की एक तस्वीर सामने आई है और महापात्रा पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए 2 एडिशनल एसपी, 4 डीएसपी, 10 इंस्पेक्टर, 6 एएसआई शामिल रहे।