inshorts

ओडिशा में हथियार लेकर ऑफिस में घुसे बदमाश, बिज़नेसमैन की किडनैपिंग का वीडियो आया सामने

ओडिशा के संबलपुर में हथियारबंद बदमाशों ने ट्रांसपोर्ट व्यवसायी मनोज बोहिदार के ऑफिस में घुसकर उन्हें अपहरण करने की कोशिश की। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में दिखा कि बदमाश मनोज को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जा रहे थे लेकिन मनोज ने मौका पाकर चलती गाड़ी से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।