ओडिशा से एयरलिफ्ट कर दिल्ली AIIMS लाई गई नाबालिग लड़की की मौत, 3 लोगों ने जलाया था

पुरी (ओडिशा) से एयरलिफ्ट कर दिल्ली के एम्स में इलाज के लिए लाई गई नाबालिग लड़की की शनिवार को मौत हो गई। पीड़िता को 3 अज्ञात बदमाशों ने अगवाकर आग लगा दी थी जिससे वह 75% जल गई थी। मुख्यमंत्री मोहन माझी ने कहा, "पीड़िता की मौत की खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा है।"