ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (ओएसएससी) ने ग्रुप बी और सी के 173 स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार 29 नवंबर से 28 दिसंबर के बीच में आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। 173 पदों में से 169 पद असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर के हैं।