inshorts

ओडिशा की आशा कार्यकर्ता फोर्ब्स की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में शामिल

ओडिशा की आशा कार्यकर्ता मातिल्दा कुल्लू (45) ने 2021 की फोर्ब्स की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में जगह बनाई है। 15 वर्ष पहले आशा कार्यकर्ता बनीं कुल्लू को कोविड-19 व अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करने का श्रेय दिया गया है। सूची में पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि व बैंकर अरुंधति भट्टाचार्य भी शामिल हैं।