inshorts

ओडिशा के मंत्री नाबा दास को गोली मारने वाला पुलिसकर्मी हुआ गिरफ्तार

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंत्री रविवार को ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे जहां उनके गाड़ी से उतरते ही एएसआई गोपाल दास ने उन्हें नज़दीक से गोली मारी थी। हमले के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चला है।