ओडिशा के सुदूर गांव में विकलांग व्यक्ति को ड्रोन से पहुंचाई गई पेंशन, वीडियो आया सामने

नुआपाड़ा (ओडिशा) के एक सुदूर गांव में रहने वाले विकलांग शख्स हेताराम सतनामी को इस माह की सरकारी पेंशन ड्रोन के ज़रिए मिली है जिसका एक वीडियो सामने आया है। बकौल सतनामी, उन्हें पेंशन लेने जंगल के रास्ते 2 किलोमीटर यात्रा करनी पड़ती थी। सरपंच सरोज अग्रवाल ने बताया कि सतनामी की स्थिति जानने के बाद उन्होंने ऑनलाइन ड्रोन खरीदा।

Load More