ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।" गौरतलब है कि दास को ब्रजराजनगर (ओडिशा) में एक पुलिसकर्मी ने गोली मारी थी जिसके बाद भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में उनका निधन हो गया।