ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास की हत्या करने वाले पुलिसकर्मी को किया गया बर्खास्त

झारसुगुड़ा (ओडिशा) के एसपी राहुल जैन ने बताया है कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास की हत्या करने वाले एएसआई गोपाल दास को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिसकर्मी ने रविवार को ब्रजराजनगर में कार से निकल रहे मंत्री दास पर बेहद करीब से गोली चलाई थी। एएसआई गोपाल दास को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Load More