मुंबई (महाराष्ट्र) में आयोजित स्पोर्टस्टार एसेस अवॉर्ड्स 2023 में ओडिशा ने 'बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स' का अवॉर्ड जीता है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर के हाथों से यह पुरस्कार लिया। 'स्पोर्टस्टार' के मुताबिक, ओडिशा ने पिछले साल बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स और बास्केटबॉल सहित 14 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट्स की मेज़बानी की।