ओडिशा में काले जादू के शक में पति-पत्नी की हत्या, एक शख्स हिरासत में लिया गया
ओडिशा के केंदुझर में जादू टोना करने के शक में एक 45 वर्षीय शख्स व उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। शनिवार रात पति-पत्नी अपने कमरे में सो रहे थे तभी कुछ लोग उनके घर में घुस आए और उनकी हत्या कर दी।