भुवनेश्वर (ओडिशा) में बीजेपी युवा मोर्चा और पुलिस के बीच झड़प में मंगलवार को कम-से-कम 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए जिनमें दो की हालत गंभीर है। मोर्चा ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति और पूर्व मंत्री नब किशोर दास की हत्या को लेकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने कहा, "जिस तरह हमला हुआ, लगता है कि यह सुनियोजित था।"