ओडिशा में मिले कोविड-19 के 171 नए मरीज़ों में 34 बच्चे भी शामिल

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में सोमवार को 34 बच्चों सहित कोविड-19 के 171 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामले 10,47,174 तक पहुंच गए। बकौल विभाग, संक्रमण से एक और मरीज़ की मौत हो गई जिससे कोविड-19 से राज्य में जान गंवाने वालों की तादाद कुल 8,394 तक पहुंच गई।