inshorts

ओपी राजभर की अचानक बिगड़ी तबीयत, बृजेश पाठक ने लखनऊ के अस्पताल में कराया भर्ती

सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर की रविवार को तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसकी सूचना मिलते ही यूपी के उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने खुद उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टर ने बताया कि राजभर का सिटी स्कैन, खून समेत कई चेकअप कराए गए हैं। डॉक्टर के अनुसार, ओमप्रकाश राजभर की हालत में अब सुधार है।