inshorts

ओपनAI सिर्फ एआई वीडियोज़ के लिए जल्द लॉन्च करेगा टिकटॉक जैसा ऐप: रिपोर्ट

वायर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनएआई अपने वीडियो जनरेशन एआई मॉडल Sora 2 के लिए एक अलग ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है। यह ऐप वर्टिकल वीडियो फीड और स्वाइप-टू-स्क्रॉल नेविगेशन के साथ टिकटॉक जैसा दिखेगा लेकिन यह केवल 10-सेकंड से कम अवधि वाले एआई-जनरेटेड वीडियोज़ ही फीचर करेगा। इसमें फोटो और वीडियो अपलोड करने का विकल्प नहीं होगा।