ओपनर के तौर पर किन भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए हैं 15,000 से अधिक रन?

वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा ने बतौर सलामी बल्लेबाज़ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15,000 से अधिक रन बनाए हैं। सहवाग ने 16,119 रन, रोहित ने 368 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 45.43 की औसत के साथ 15,404 रन और सचिन तेंदुलकर ने 342 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 15,335 रन बनाए थे। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में यह उपलब्धि हासिल की।