ओबीसी में क्रीमी लेयर के निर्धारण के लिए आय सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव विचाराधीन: सरकार
केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद को अवगत कराया कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में क्रीमी लेयर का निर्धारण करने के लिए आय मानदंड में संशोधन का एक प्रस्ताव उनके पास विचाराधीन है। सामाजिक व अधिकारिता राज्यमंत्री प्रतिमा भौमिक ने राज्यसभा में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सदस्य बांडा प्रकाश के एक प्रश्न के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।