inshorts

ओमान के खिलाफ जीत के बाद हार्दिक को मिला खास मेडल, पहनाने वाले को ही उन्होंने लौटाया

ओमान के खिलाफ जीत के बाद भारतीय ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या को ड्रेसिंग रूम में 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच' का मेडल मिला। वहीं, हार्दिक ने मेडल पहनाने वाले ट्रेनिंग-असिस्टेंट दयानंद गरानी को मेडल वापस कर दिया। इस दौरान हार्दिक ने दयानंद से कहा, "मेरी तरफ से मेडल तुम ही रखोगे...तुम लोग फील्डिंग में जो मेहनत करवाते हो...यह उसके लिए है।"