बकौल डब्ल्यूएचओ, कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट संबंधी जोखिम बहुत अधिक बना हुआ है। संगठन के अनुसार, "अगर ओमीक्रॉन ऐसे ही बढ़ा...तो एक हल्की बीमारी के साथ मिलकर भी यह अस्पतालों पर दबाव बढ़ाएगा...जिससे पूरी स्वास्थ्य प्रणाली के लिए समस्या खड़ी हो सकती है।" गौरतलब है, कई यूरोपीय देशों में कोविड-19 के दैनिक मामलों में काफी तेज़ी देखने को मिली है।