डब्ल्यूएचओ ने नए कोविड-19 वैरिएंट ओमीक्रॉन की चिंताओं के बीच अंतर्राष्ट्रीय यात्रा को लेकर परामर्श जारी किए हैं। उन्होंने दिशा-निर्देशों की नियमित समीक्षा और समयानुसार उसमें बदलाव की सलाह देते हुए कहा है कि यात्रा पर पूर्ण प्रतिबंध से इसका प्रसार नहीं रुकेगा। 60+ आयुवर्ग व दुर्बल लोगों को कम्युनिटी ट्रांसमिशन वाले इलाकों से दूर रहने को कहा गया है।