न्यूज़ीलैंड ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के तेज़ी से वैश्विक प्रसार के चलते देश ने फरवरी के अंत तक अंतर्राष्ट्रीय सीमा दोबारा खोलने की योजना टाल दी है। गौरतलब है, पिछले महीने सरकार ने 17 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया से आने वाले न्यूज़ीलैंड के नागरिकों और वीज़ा धारकों के लिए बॉर्डर दोबारा खोलने की घोषणा की थी।