हॉन्ग-कॉन्ग ने शहर में कोविड-19 का ओमीक्रॉन वैरिएंट मिलने के बाद भारत, ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और फ्रांस से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। हॉन्ग-कॉन्ग की नेता कैरी लैम ने कहा कि सरकार शुक्रवार से शाम 6 बजे के बाद इनडोर डाइनिंग को प्रतिबंधित करेगी और स्विमिंग पूल, स्पोर्ट्स सेंटर, बार-क्लब आदि को बंद करेगी।