ओमीक्रॉन के कारण पैनडेमिक से एंडेमिक की ओर बढ़ रहा है कोविड-19: यूरोपियन एजेंसी

यूरोपियन मेडिसन्स एजेंसी (यूएमए) ने कहा है कि कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के पूरे महाद्वीप में फैलने से महामारी एंडेमिक की ओर बढ़ रही है जिसमें मनुष्य इसके साथ रह सकता है। एजेंसी ने कहा कि फिलहाल कोविड-19 एक महामारी (पैनडेमिक) ही है। यूएमए ने बताया, "कोई नहीं जानता इसका अंत कब होगा लेकिन हम अंत तक पहुंचेंगे।"