कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के खतरे के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मौजूदा कोविड-19 गाइडलाइंस 31 दिसंबर तक बढ़ा दी हैं। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को ओमीक्रॉन के प्रकोप के मद्देनज़र स्वास्थ्य मंत्रालय की 25 नवंबर की एडवाइज़री का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की सलाह दी है। ओमीक्रॉन के मामले सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में रिपोर्ट हुए।