ओमीक्रॉन के खतरे के बीच नीदरलैंड्स ने की क्रिसमस लॉकडाउन की घोषणा

ओमीक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच शनिवार को नीदरलैंड्स ने क्रिसमस लॉकडाउन लगाने की घोषणा की। अंतरिम प्रधानमंत्री मार्क रूट ने कहा कि 14 जनवरी तक देश में सभी गैर-ज़रूरी स्टोर्स, बार और रेस्टोरेंट्स बंद रहेंगे। बकौल रूट, स्कूल-यूनिवर्सिटीज़ 9 जनवरी तक बंद रहेंगे और छुट्टियों के दौरान प्रति परिवार सिर्फ दो मेहमानों की मेज़बानी की अनुमति होगी।