ओमीक्रॉन के बीच किन राज्यों ने यात्रियों के लिए कोविड-19 टेस्ट व रिपोर्ट की अनिवार्य?
कई राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने ओमीक्रॉन के प्रसार के बीच यात्रियों के लिए नियम जारी किए हैं। दिल्ली ने सबसे अधिक कोविड-19 मामलों वाले राज्यों के यात्रियों का रैंडम सैंपल कलेक्शन अनिवार्य किया है जबकि महाराष्ट्र में घरेलू यात्रियों के लिए पूर्ण टीकाकरण या नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है। कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में विदेशियों के लिए टेस्ट ऑन-अराइवल अनिवार्य है।