दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 का ओमीक्रॉन वैरिएंट मिलने के बाद देश में कोविड-19 के मामले एक दिन में करीब दोगुने बढ़ गए हैं। देश में बुधवार को कोविड-19 के 8,561 मामले दर्ज हुए जबकि इससे पिछले दिन 4,373 केस सामने आए थे। डब्ल्यूएचओ की रीजनल वायरोलॉजिस्ट डॉक्टर निक्सी गुमेडे मॉयलेट्सि के अनुसार, "आशंका है कि...हम मामलों में...तिगुनी वृद्धि देखें।"