ओमीक्रॉन के बीच बोत्सवाना से जबलपुर आई महिला की तलाश कर रहे एमपी के अधिकारी

मध्य प्रदेश के अधिकारी दक्षिणी अफ्रीकी देश बोत्सवाना की एक महिला की तलाश कर रहे हैं जो 18 नवंबर को जबलपुर आई थी। हालांकि एक अधिकारी ने बताया, "बोत्सवाना दूतावास के एक अधिकारी ने हमें बताया कि महिला जबलपुर में एक सैन्य संगठन में आइसोलेशन में है...हमने उनसे उनका मोबाइल नंबर और स्थानीय पता शेयर करने के लिए कहा है।"