inshorts

ओमीक्रॉन को लेकर मॉर्डना के सीईओ के बयान के बाद प्रमुख शेयर बाज़ारों में गिरावट

मॉडर्ना के सीईओ स्टीफेन बांसेल ने आगाह किया है कि कोविड-19 की मौजूदा वैक्सीन ओमीक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ पहले के वैरिएंट्स के मुकाबले कम प्रभावी रह सकती हैं। उनके इस बयान के बाद प्रमुख यूरोपीय शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में 1.5% की गिरावट देखने को मिली जबकि जापान का निक्केई 1.6% की गिरावट के साथ बंद हुआ।