ओमीक्रॉन वैरिएंट के बीच लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले यात्रियों के लिए प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं जिसके तहत सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी और लक्षण वाले यात्रियों का मुफ्त में आरटी-पीसीआर टेस्ट होगा। डीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कोविड पॉज़िटिव मिलने पर इंटरनैशनल/डोमेस्टिक उड़ानों से आने वाले यात्रियों को नियमानुसार कोविड-19 हॉस्पिटल/क्वारंटीन अवधि का पालन करना होगा।