डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस ने कहा है, "मैं चिंतित हूं कि अधिक संक्रामक ओमीक्रॉन और डेल्टा एक ही समय पर फैल रहे हैं जिससे (कोविड-19) मामलों की सुनामी आने की आशंका है।" उन्होंने कहा, "ये धराशायी होने की कगार पर खड़ी हमारी स्वास्थ्य प्रणाली और स्वास्थ्य कर्मियों पर लगातार अत्यधिक दबाव बनाए हुए है।"