ओमीक्रॉन मामलों में बढ़ोतरी के बीच ज़ोहो के सीईओ ने दिए सुझाव, कहा- और लॉकडाउन नहीं

ज़ोहो के अरबपति सीईओ श्रीधर वेंबू ने देश में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के मामले बढ़ने के बीच कुछ सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा, "और लॉकडाउन नहीं लगने चाहिए…ये बहुत सारे लोगों…खासकर हमारे गरीब नागरिकों की आजीविका को नष्ट कर देते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "पिछले अनुभव के आधार पर बड़ी मात्रा में ज़रूरी दवाएं जुटाकर...उन्हें हर तरफ उपलब्ध कराएं।"