inshorts

ओमीक्रॉन वैक्सीन देने के बहाने बेंगलुरु के एक घर में घुसे चोर, लूटे सोने के आभूषण

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बेंगलुरु में 3 चोरों ने कोविड-19 के वैरिएंट ओमीक्रॉन का वैक्सीन लगाने के बहाने एक घर में घुसकर 50 ग्राम सोने के आभूषण लूट लिए। बकौल पुलिस, जब घर की महिला ने अपने पति को फोन कर अंदर आए लोगों के बारे में बताना चाहा तो 1 आरोपी ने उस पर बंदूक तान दी।