केंद्र सरकार ने कहा है कि कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के मद्देनज़र बन रहे वैश्विक परिदृश्य के मुताबिक, देश में 15 दिसंबर से वाणिज्यिक अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें दोबारा शुरू करने के फैसले की समीक्षा की जाएगी। सरकार कोविड-19 टेस्ट के दिशानिर्देशों की समीक्षा भी करेगी और खासकर 'जोखिम' देश से आने वाले और अन्य अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी करेगी।