केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया है कि ओमीक्रॉन संक्रमित मिला एक शख्स कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर बुधवार को एर्नाकुलम के एक मॉल व कुछ रेस्टोरेंट में गया था। उन्होंने शख्स के संपर्क में आए लोगों से प्रशासन से संपर्क करने को कहा। अधिकारियों के मुताबिक, शख्स के संपर्क में आए लोगों की सूची काफी लंबी है।