ओमीक्रॉन सामान्य सर्दी या फ्लू नहीं है, कोविड-19 अभी एंडेमिक नहीं है: डब्ल्यूएचओ

दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की बढ़ोतरी के बारे में आगाह करते हुए डब्ल्यूएचओ की मारिया वान केरखोव ने ट्वीट किया, "ओमीक्रॉन माइल्ड (हल्का) नहीं है, ओमीक्रॉन ना तो फ्लू है और ना सामान्य सर्दी। कोविड-19 अभी एंडेमिक नहीं है, अभी लापरवाही बरतने का समय नहीं है।" उन्होंने बताया कि पिछले 7 दिनों में कोविड-19 से 43,461 मौतें हुईं।