ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल की पत्नी ने बेटे को दिया जन्म, उन्होंने शेयर की तस्वीर
'ओयो रूम्स' के फाउंडर व सीईओ रितेश अग्रवाल की पत्नी गीतांशा सूद ने एक बेटे को जन्म दिया है और उसका नाम 'आर्यन' रखा गया है। रितेश ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके हाथ के साथ नवजात का हाथ दिख रहा है। रितेश और गीतांशा की इस साल मार्च में शादी हुई थी।