ओयो होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का नोएडा में हुआ भंडाफोड़, रेड में मिलीं 7 महिलाएं
पुलिस ने नोएडा (उत्तर प्रदेश) के सेक्टर 41 स्थित एक ओयो होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर 7 महिलाओं को रेस्क्यू किया है और 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। रेड को लेकर पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 14 मोबाइल फोन, 01 पेटीएम स्कैनर, ₹1,900 नकद व आपत्तिजनक चीज़ें बरामद की गई हैं।