₹10 से कम के इस शेयर में तेज़ी, कंपनी ने पेश किए दमदार Q2 नतीजे
सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद ₹10 से कम कीमत वाले ओरिएंट ग्रीन पावर कंपनी लिमिटेड के शेयर गुरुवार को कारोबार के दौरान करीब 4.50% तक चढ़ गए। कंपनी की तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 8% बढ़कर ₹147 करोड़ रही जबकि EBITDA 12% बढ़कर ₹117 करोड़ दर्ज किया। इस साल अब तक शेयर 18.48% गिर चुका है।