ओरेकल के मज़बूत रिज़ल्ट के बावजूद लुढ़के OFSS के शेयर, 3 दिन की तेज़ी थमी
ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज़ सॉफ्टवेयर के शेयर पिछले 3 कारोबारी दिनों की तेज़ी को बरकरार नहीं रख पाए और यह स्टॉक गुरुवार को 7% से भी ज़्यादा ऊपर चढ़ने के बाद गिर गया। फिलहाल यह 1.93% गिरावट के साथ ₹9,086 पर कारोबार कर रहा है। गौरतलब है, ओरेकल का तिमाही रेवेन्यू $14.9 बिलियन रहा जो सालाना आधार पर 12% ज़्यादा है।